नीमच। मध्य प्रदेश लोक अभियोजन द्वारा न्यायालय में अभियोजन कार्य संचालन में अहम भूमिका रही है। जिसमें अभियोजन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी अपने कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करते आये है। जिससे लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल के महानिदेशक/संचालक श्री पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा समय-समय पर कार्यों का सतत निगरानी एवं मानीटरिंग के जरिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियोजन कर्मचारियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। जिसमें श्री जगदीश चौहान, जिला लोक अभियोजन अधिकारी के अनुशंसा पर अभियोजन कार्यालय नीमच में पदस्थ कर्मचारियों में श्री विकास जेठवानी सहायक ग्रेड-3, श्री सुनील चांवला सहायक ग्रेड-3, श्री पंकज डहरवाल सहायक ग्रेड -3, श्री गजेन्द्र सिंह धाकड़ सहायक ग्रेड-3 को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये नगद ईनाम में पाँच-पाँच सौ रूपये से पुरस्कृत कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई है।