नीमच- नमो ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष रोशन वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जी चौहान व मध्यप्रदेश सलाहकार भूपेंद्र जी शास्त्री की सहमति से मध्यप्रदेश की टीम का विस्तार करते हुवे सक्रिय सदस्य एडवोकेट अमित शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। है।
अमित शर्मा पूर्व में कई पदों पर सामाजिक श्रेत्र में कार्य करते रहे है। साथ ही वर्तमान में हिन्दू भगवा वाहिनी के वर्तमान जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय उन्मूलन समिति में प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ के पदों पर कार्य कर रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश में एक मजबूत गठन किया जायेगा। जल्द प्रदेश के रिक्त सभी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
जिससे मध्यप्रदेश में संगठन समस्त जिलों में सामाजिक श्रेत्र में कार्य कर सके।