नीमच। जिला प्रशासन से मात्र 15 मिनिट का समय देने के बाद भी कांग्रेसजनों ने जोश व उत्साह के साथ भाजपा के कुशासन के विरूद्ध धरना दिया। सभी वक्ताओं ने अपने ओजस्वी भाषण में भाजपा के जनप्रतिनिधियों को और उनके जनहित विरूद्ध कार्यो को कौसते हुए हमला बोला और कहा कि प्रदेश में आमजनता भाजपा के कुशासन में त्रस्त हो चुकी है। अब भाजपा का सफाया निश्चित है। कांग्रेसजनों द्वारा आज फव्वारा चैक पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान से जवाब दो हिसाब दो के नाम से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर मप्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मप्र में हर वर्ग परेशान है। जब भी मुख्यमंत्री क्षेत्र में आते है घोषणाओं की बोछार कर जाते है जिसे वे कभी पूरा नहीं करते है। वर्तमान में नीमच विधानसभा सहित पूरे जिले के हालात बद से बदतर हो रहे हैं । कागजों में योजनाएं चल रही है। किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बेरोजगारों के साथ अन्याय हो रहा है मध्यमवर्गीय व अन्य वर्ग की इस कमर तोड़ महंगाई में जीवन जीना दुश्वार होता जा रहा है। कर लगाकर आमजन पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। बिजली के दाम बड़ाकर मध्यमवर्गीय परिवार को जीने लायक नहंी छोडा है। मप्र में चहुंओर कुशासन व्याप्त है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेलगाम हो चुके भाजपा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा आमजनता के साथ खिलवाड किया जा रहा है। आमजनता आने वाले चुनावों भाजपा का सफाया करके रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।