नीमच- नमो ग्रुप के जिलाध्यक्ष रोशन वर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष राजेश रांका एवं प्रदेश महामंत्री महिपालसिंह वाघेला की सहमती से नमो ग्रुप में लगतार 3 वर्षो से सक्रिय गणपतसिंह राजपूत (कनावटी) को जिला महामंत्री व् रविराज मेनारिया को जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
नमो ग्रुप के जिला मंत्री मयूर मेहरा ने बताया की गणपतसिंह राजपूत जिला मंत्री के पद पर 3 वर्षो से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे उनकी सक्रियता को देखते हुवे उन्हें जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही इन्द्रानगर निवासी रविराज मेनारिया को जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रवि जैन द्वारा दी गई है।