मनासा:ढोल ग्यारस के पावन पर्व पर भगवान खेड़ा वाराह जी पर मेले का आयोजन परम्परागत रूप से पठार क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित किया जाता रहा है।
ढोल ग्यारस पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री कैलाश जी चावला सम्मिलित हुवे भगवान खेड़ा वाराह जी का पूजन अर्चन किया चल समारोह में मनासा नगर के अखाड़ो के कलाकारों ने हैरत अंगेज करतब दिखाये।
विधायक श्री चावला ने भारतीय धार्मिक परंपरा अनुसार हिन्दू देवी देवताओं के प्रसंगों को उपस्थित जनसमुदाय को विस्तार से बताया और सबसे आग्रह करते कहा हमे हमारी भारतीय संस्कृति की सभ्यता आने वाली पीढ़ी को समय समय पर आयोजित धार्मिक परम्पराओ से रूबरू कराकर बताना होगा तभी हमारे घरो से भगवान श्री राम और श्रीकृष्ण के सिद्धांतों पर चलने वाले भारत देश का नाम विश्व मे रोशन कर सकेंगे।
इस अवसर पर विधायक श्री कैलाश जी चावला के साथ भाजपा दीनदयाल मण्डल के पदाधिकारीगण पठार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।