नीमच- नमो ग्रुप के जिलाध्यक्ष रवि जैन ने प्रदेशाध्यक्ष राजेश रांका व प्रदेश महामंत्री रोशन वर्मा की सहमति से सक्रिय सदस्य दिनेश सोनकर को जिला उपाध्यक्ष व गौरव कदम को जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
नमो ग्रुप के जिला उपाध्यक्ष यसवंत सोनी ने जानकारी देते हुवे बताया कि नमो ग्रुप द्वारा मोदजी की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के लिए जिले भर में नमो ग्रुप की मजबूत टीम का गठन लगातर जारी है। साथ ही सामाजिक श्रेत्र में नमो ग्रुप द्वारा सतत कार्य किया जा रहा है।
उक्त जानकारी जिला सह-मीडिया प्रभारी शिव गोस्वामी द्वारा दी गई है।