नीमच-जावद- नमो ग्रुप के जिलाध्यक्ष रवि जैन ने प्रदेशाध्यक्ष राजेश रांका व प्रदेश महामंत्री रोशन वर्मा की सहमति से ग्राम आटा की कार्यकारिणी गठित की।
नमो ग्रुप के तहसील अध्यक्ष अर्जुन प्रजापत व तहसील महामंत्री रितेश शर्मा ने जानकारी देते हुवे बताया कि जल्द जावद तहसील के अन्य ग्रामो में संगठन का विस्तार किया जायेगा।
जिसमे ग्राम अध्यक्ष उदयलाल धाकड़, महामंत्री अशोक नायक, उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, बनवारी बैरागी, मनीष बैरागी, मंत्री भूपेंद्र राणा, भरत धाकड़, अर्जुन राणा, मीडिया प्रभारी विक्रम धाकड़ को नियुक्त किया गया है।
नमो ग्रुप के तहसील उपाध्यक्ष रोशन चारण ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मोदीजी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संगठन का लगतार विस्तार किया जा रहा है।
जिला उपाध्यक्ष संदीप बाफना ने बताया कि जिले भर में नमो ग्रुप के कार्यों की सराहना की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप आज जिले में नमो ग्रुप विशाल संगठन बन गया है।
उक्त जानकारी जिला सह-मीडिया प्रभारी शिव गोस्वामी ने दी।