शमशान परिषर में गंदगी व झाड़ियों को काट कर बदली परिषर की काया।
नीमच- कल दिनांक 5 सितम्बर को दोपहर 3 बजे नमो ग्रुप द्वारा बनाये गए बिसालवास कला के शमशान परिषर के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया जायेगा।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर जी गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह जी परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जी जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र जी भटनागर, नमो ग्रुप प्रदेशाध्यक्ष रोशन जी वर्मा उपस्थित होंगे।
नमो ग्रुप बिसालवास कला के सदस्य डॉ दिनेश नागदा ने बताया कि शमशान परिषर में विगत 2 माह से नमो ग्रुप के कार्यकताओ द्वारा लगातार स्वछता अभियान चलाया जा रहा है जिससे आज पूरा परिषर झाड़ियों व गंदगी से मुक्त होकर आज काया बदल दी गई है। मोदीजी को आइकॉन मानकर सभी सदस्यों द्वारा स्वच्छ्ता अभियान चलाया जा रहा है।
साथ ही शमशान परिषर के मुख्य गेट को भी सभी सदस्यों के सहयोग से बनवाया है। जिसका लोकार्पण कल अथितियों की उपस्थिति में किया जायेगा।
जिसमे बड़ी संख्या के नमो ग्रुप के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी नमो ग्रुप सदस्य पंकज पाटीदार द्वारा दी गई है।