नीमच-आज 17 सितम्बर मोदीजी जन्मोत्सव के अवसर पर नमो ग्रुप जिला-नीमच द्वारा नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी में शिविर लगाकर रक्तदान किया। नमो ग्रुप नीमच के सभी सदस्यों ने मोदीजी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर नीमच नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जी जैन, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कान्हा जी सोनी, नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन जी वर्मा, पवन जी बैरागी, जिलाध्यक्ष रवि जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री आशा शर्मा, जिला महामंत्री गणपतसिंह राजपूत, राजू नागदा, जिला मंत्री रोहित शर्मा, गौरव कदम, जिला सह-मीडिया प्रभारी शिव गोस्वामी, हितेश पारवानी, नगर मीडिया प्रभारी योगेश बामनिया, नगर महामंत्री दीपक शर्मा, नगर मंत्री बंटी यादव, योगेश धाकड़, वार्ड 11 अध्यक्ष राहुल यादव, राहुल खराड़ी, रूपेश धाकड़, राहुल सेन, चिराग राठौर, शुभम चौहान, मनोहर बंजारा,सहित बड़ी संख्या में नमो ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।