नीमच- नमो ग्रुप के जिलाध्यक्ष रवि जैन, उज्जैन संभाग प्रभारी रोहित शर्मा, नीमच जिला प्रभारी मनीष गोयल व जिला महामंत्री गणपतसिंह राजपूत एवं नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन जी वर्मा व प्रदेश मंत्री मनीष जी जोशी की सहमति से सक्रिय कार्यकर्ता विक्की प्रजापत को नमो ग्रुप जिला मंत्री, पीयूष निगम को नगर महामंत्री, अनूप सेन को नगर उपाध्यक्ष व सुनील प्रजापति को नगर मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
नमो ग्रुप जिला महामंत्री गौरव कदम ने बताया कि जिले व नगर में लगातार विस्तार किया जा रहा है। सक्रिय कार्यकर्ताओ को दायित्व शोपे गए है
नगर मीडिया प्रभारी योगेश बामनिया ने जानकारी देते हुवे बताया कि नमो टीम 40 वार्डो में सक्रिय रूप से कार्य करेंगी जिसको देखते हुवे लगतार गठन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राहुल राठौर द्वारा दी गई है।