नीमच- नमो ग्रुप के जिलाध्यक्ष रवि जैन व नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा की सहमति से वार्ड क्रमांक 26 की कार्यकरणी गठित की।
जिसमे वार्ड अध्यक्ष अजय जैसवार, वार्ड मीडिया प्रभारी क्रिश चौहान, महामंत्री राज बैरागी, उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह, व मंत्री वैभव चौहान को नियुक्त किया गया है।
नमो ग्रुप जिला मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि जल्द हर वार्ड में गठन किया जायेगा। वार्ड समस्याओ को दूर करने के लिए कार्यकर्ता कार्य करेंगे।
उक्त जानकारी नगर मीडिया प्रभारी रवि जैन द्वारा दी गई है।