नीमच। नीमच नगरपालिका में अध्यक्ष और पार्षदों का कार्यकाल खत्म हुए करीब पंद्रह दिन हो गए है। आगामी चुनाव की घोषणा होना बाकी है। वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब भोपाल से नगरपालिका अध्यक्ष पद आरक्षण का फैसला होगा। कुछ दिनों से नगरपालिका में प्रशासक नियुक्त नहीं होने से कार्यकाल प्रभावित हो रहे थे। गुरूवार को प्रशासक के रूप में कलेक्टर अजयसिंह गंगवार की नियुक्ति हो गई है। कलेक्टर पहली बार प्रशासक के रूप में दायित्व संभालेंगे।
नगरपालिका का ढर्रा सुधरने की उम्मीद—
पहली बार प्रशासक के रूप में कलेक्टर दायित्व संभालेंगे। नगरपालिका की व्यवस्था बिगडी हुई है। चहुंओर भ्रष्टाचार है। कई समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं होता है। ऐसे में कलेक्टर प्रशासक के रूप में बैठने से नगरपालिका में प्रशासनिक कसावट होगी और लोगों को समस्याओं से त्वरित निराकरण मिलेगा।