नीमच- भारत के लाल व देश के रक्षक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राजतिलक, शपथ ग्रहण व पुनः प्रधानमंत्री बनने पर उत्सव के रूप में मनाया। जय भारत मंच द्वारा आज इंद्रा नगर में रेडक्रॉस जाकर अनाथ बच्चों को फ्रूटी व आइसक्रीम वितरण किया गया।
आयोजन नगर अध्यक्ष पवन भूर के नेतृत्व में किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष गौरव कदम,जिला उपध्यक्ष शिवम सोनी, जिलामंत्री अजय पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष सन्नी नारवानी, नगर अध्यक्ष पवन भूर, नगर मंत्री यशवंत जैसवार, अर्जुन जी, राकेश चौहान, पियूष सेन, हर्षित कदम, सोनू गरवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
उक्त जानकारी जिला मंत्री अजय पालीवाल द्वारा दी गई।