नीमच- नमो ग्रुप के जिलाध्यक्ष रवि जैन व नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष रोशन वर्मा की सहमति से सक्रिय सदस्य बंटी यादव (ग्वालटोली) को नमो ग्रुप नगर महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
नमो ग्रुप के नगर महामंत्री नितिन माली ने बताया कि संगठन में लगातार गठन किया जा रहा है जिससे सामाजिक कार्यो में गति मिलेगी। संगठन पौधरोपण व स्वच्छ्ता अभियान की दिशा में कार्य कर रहा है उसी उद्देश्य को जन जन तक पहुचाने के लिए गठन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी नगर मीडिया प्रभारी योगेश बामनिया द्वारा दी गई है।