नीमच। मप्र की भाजपा सरकार ने 15 वर्षो में बीमारू से प्रदेश को विकासशील प्रदेश बना दिया है । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने म.प्र. के सर्वहारा वर्ग के लिये अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है जिसका लाभ सभी को बराबर मिल रहा है। इन्हीं कामो के लिए आगामी 05 अगस्त को मुख्यमंत्री की जनआर्शीवाद यात्रा नीमच क्षेत्र मे आ रही है जिसका स्वागत सत्कार करने हेतु आम जनता उत्साह व उमंग के साथ पलक पावड़े बिछा कर इंतजार कर रही है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह का जबरदस्त वातावरण है।
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि, 15 साल पहले म.प्र. की सड़के गड्ढे़ वाली, बिजली का पता नहीं, सिंचाई की व्यवस्था नही, बदहाल व बीमारू प्रदेश कांग्रेस सरकार ने छोड़ा था । भाजपा की सरकार बनने के बाद यंहा विकास का महायज्ञ प्रारंभ हुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने अपने आपको मुख्यमंत्री नहीं बल्कि जनता का सेवक मानकर प्रदेश का विकास और आमजन की सेवा की। प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण मुख्यमंत्री के लिये जिद्, जुनून और जज्बा बन गया। पूरे प्रदेश में आज सड़को का जाल बिछ गया है। गांव में सदैव बिजली, सिंचाई की 40 लाख हैक्टेयर में व्यवस्था, तेजी से विकास करते शहर व गांव, कृषि उत्पादन के सभी रिकार्ड तोड़ दिये, पर्यटन में नई पहचान बनी है प्रदेश की।
उनका कहना था कि, लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना, गांव की बेटी योजना, मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन जैसी योजनाएं इस लोक के साथ-साथ परलोक सुधारने का काम भी कर रही है। पिछले 1 साल में अलग-अलग योजनाओं के तहत 33 हजार करोड़ रूपये किसानों के खाते में डाले गये है। इसके साथ ही विकास का प्रकाश, गरीब व आमजन तक पहुंचे इसके लिये जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है।
विधायक श्री परिहार ने कहा कि, विकास के बहुत कार्य म.प्र. में हुए है परन्तु अभी और काम होना बाकी है। ये काम और आगे बढ़े और आने वाले 5 वर्षो में मध्यप्रदेश दुनिया के सबसे अच्छे प्रदेशों में शुमार हो जाये। इसके लिये मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता का आर्शीवाद चाहिये तथा इस हेतु वे पुरे प्रदेश में जनआर्शीवाद यात्रा पर निकले हुए है। 5 अगस्त को मुख्यमंत्री की यात्रा नीमच में आ रही है। आम जनता का आर्शीवाद ही भाजपा की ताकत है। सभी भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शिवराजसिंह चैहान को आर्शीवाद दे तथा एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अपना अमुल्य योगदान दे।
पीले चावंल बांट यात्रा का न्यौता दे रहे है
(बाक्स में न्यूज)
- विधायक श्री परिहार जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निरन्तर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर आमजन को पीले चांवल बांट कर 5 अगस्त को मुख्यमंत्री की जनआर्शीवाद यात्रा में अधिकाधिक संख्या में पधार कर आर्शीवाद देने का न्यौता दे रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर जबदस्त उत्साह का वातावरण है पूरे यात्रा मार्ग को भाजपा के झंडे, बैनर, फ्लेक्स व अन्य आकर्षक माध्यमों से सजाया संवारा जा चुका है।