नीमच। पिछडा वर्ग की महिलाओ को आरक्षण के तहत आर्थिक व रानजीतिक लाभ मिलना चाहिये। स्वर्णकार समाज एक बडा समाज है। समाज की महिलाओं को अब जागरूक होना आवश्यक है। पूर्व सांसद सुश्री मिनाक्षी नटराजन ने स्वर्णकार मांगलिक भवन नीमच में आयोजित स्वर्णकार महिला मण्डल द्वारा चाय पर संवाद कार्यक्रम मे महिलाओं से रूबरू होकर बोल रही थी। सुश्री नटराजन ने कहा कि महिलाओं को छोटे स्तर से लेकर विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव मे प्रमुख स्थान मिलना चाहिए। महिलाओं को हर जगह प्रतिनिधित्व मिले, यह प्रयास रहना चाहए। महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहने के कारण सदन मंे संवेदना शीलता बनी रहेगी। तथा सदन मे हंगामे कम होंगे तथा सदन सही चलेगा। महिलाएं अपनी मर्यादा मे रहती हैं। महिलाएं गंभीरता से काम करती हैं। प्रदेश कांग्रेस की सरकार ने आरक्षण के तहत महिलाओं को पूरा सम्मान मिलेगा। कांग्रेस की सरकार महिला आरक्षण की पक्षधर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने पिछडा वर्ग का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढाकर 27 प्रतिशत किया है। सुश्री नटराजन ने अपने उद्बोधन मे कहा कि परिवार को चलाने में महिलाओं का बडा योगदान रहता है। महिलाओं के सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि स्वर्ण नियंत्रण अधिनियम आईपीएस की धारा 411 तथा 412 मे हम रसंशोधन करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। यह एक गंभीर समस्या है। कमलनाथजी की सरकार ने वचन पत्र मे महिलाओं को आरक्षण देने का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि अपनी शिक्षा के साथ-साथ परिवार को भी शिक्षित करें। तो वे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा कर सकेंगे। महिलाओं को आरक्षण का लाभ अवश्य मिले। महिलाएं छोटे उद्योगों से जुडकर स्वयं आत्मनिर्भर बन सकती है। यह भी कहा कि मतदान के समय सोच-समझकर निर्णय लें तथा महिलाओं की ताकत को बढाने वाला निर्णय लें। कार्यक्रम के पूर्व स्वर्णकार महिला मण्डल की अध्यक्ष रीना सोनी, सचिव-अनुपमा सोनी, किरण सोनी, सुमन सोनी, मंजू वर्मा, कुसुम वर्मा, ललिता सोनी तथा स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी, सचिव-भगत वर्मा, समाज के वरिष्ठ डाॅ. पृथ्वीसिंह वर्मा, अशोक सोनी, दिलीप वर्मा, अरूण वर्मा, जिला स्वणर्कार समाज के अध्यक्ष वीरेन्द्र सोनी, डाॅ. राकेश वर्मा, सुरेन्द्र सोनी आदि ने मीनाक्षी नटराजन का स्वागत कर उन्हें स्वर्णकार समाज के पितृपुरूष श्री अजमीढजी महाराज का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड हाजी बाबू सलीम, सत्यनारायण पाटीदार, अनिल चोरसिया, संजीव पगारिया सहित समाज के लोग उपस्थित थे।