रामपुरा (महावीर चौधरी) – नीमच मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन कल 28 मार्च को रामपुरा प्रवास पर रहेगी। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी रामपुरा ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ से चर्चा करेगी। वही आम जनता से भी मुलाकात करेगी।
इस मामले मे जानकारी देते हुए रामपुरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी व पुर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन 28 मार्च को प्रातः 11 बजे लाल बाग स्थित अग्रवाल धर्मशाला मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो से लोकसभा चुनावो को लेकर विस्तार से चर्चा करेगी। वही आम जनता से भी रूबरू होगी। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पुर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजित कांठेड, कांग्रेस प्रत्याशी रहे उमरावसिंह गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई उपस्थित रहेगे। कांग्रेस प्रत्याशी नटराजन कांग्रेस कार्यकर्ताओ व कांग्रेस के जनप्रतिनिधीयो व पदाधिकारीयो से लोकसभा चुनाव की तैयारीयो के सिलसिले मे चर्चा करेगी । ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुजावदिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से ज्यादा से ज्यादा से संख्या मे पहुचने की अपील की है।