नीमच- नमो ग्रुप के प्रदेश महामंत्री रोशन वर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष राजेश रांका की सहमति से रवि जैन को नीमच जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
नमो ग्रुप के प्रदेश महामंत्री रोशन वर्मा ने बताया कि रवि जैन लगभग तीन वर्षों से संगठन में जिला मीडिया प्रभारी के पद पर सरहानीय कार्य किया है उनके कार्यो के आधार पर उनकी नियुक्ति की गई है।
रवि जैन के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर सभी ईष्ट मित्रो में हर्ष की लहर व्याप्त है।
उक्त जानकारी प्रदेश महामंत्री महिपालसिंह वाघेला ने दी।