युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हरगोविंद दीवान ने सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा पर खडे किए कई सवाल।
नीमच। भाजपा के राज में किसान से लेकर मजदूर,व्यापारी वर्ग परेशान है।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के राज में बढा है तो वह है सिर्फ भ्रष्टाचार। पुलिस और प्रशासनिक महकमें में भ्रष्टाचार के बिना काम नहीं हो रहे है।गरीब जनता परेशान हो रही है। किसान कर्ज से परेशान है और उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहा है। भावांतर योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। स्वास्थ्य सेवाएं में नीमच जिला फिसडडी साबित हो रहा है। जिला अस्पताल एक तरह से रेफर केंद्र बनकर रह गया है।
यह बात नीमच विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरगोविंद दीवान ने कही। श्री दीवान ने पांच अगस्त को सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कई तरह के सवाल खडे किए है। श्री दीवान ने कहा कि नीमच में ईटभटटा संचालित करने वाले परिवार बेराजगार हो गए है। करीब पांच हजार लोग काम के लिए दर—दर भटक रहे है। बंगाला-बगीचा मामले में दोहरी नीति अपनाई गई।5000 हजार वर्ग फिट तक के भूखंड लीगल किये गए बाकी सभी को अवैधानिक बताया जबकि तत्कालीन समय अंग्रेजों द्वारा सभी बंगलो को समान शर्तो पर अलॉट किये गये थे। औद्योगिक क्षेत्र में कोई बडी फैक्टरी जिले को नसीब नहीं हुई है और सीसीआई फैक्टरी चालू नहीं हुई है। नीमच जिला अस्पताल में करोडों की लागत से बना ट्रामा सेंटर शोपीस बनकर रह गया है। जिला अस्पताल में तो सिर्फ मरीजों को रैफर करने का काम ही हो रहा है। न तो मशीनें है और न ही बडे डॉक्टरों की नियुक्ति् है। किसान कर्ज से परेशान हो रहा है।आत्महत्याएं करने पर किसान मजबूर है। नीमच शहर मेंउपज बेचने आने वाले किसानों से अवैध वसूली हो रही है। नीमच ट्रॉफिक विभाग आम नागरिक हो या फिर किसान। फोर व्हीलर और टू व्हीलरों को तुरंत रोक लिया जाता है और अवैध वसूली जमकर हो रही है। प्रशासनिक अमले में भ्रष्टाचार परवान पर है और जनप्रतिनिधि सिर्फ झूठीवाही करने में जुटे हुए है। सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह चुनावी वर्ष में भ्रमित करने वाला फंडा है। जनता शिवराजसिंह सरकार में हो रहे शोषण से उब चुकी है आने वाले चुनाव में इसका बदला लेगी।
प्रेषक-
हरगोविंद दीवान,
अध्यक्ष- युवा कांग्रेस नीमच विधानसभा!!