नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बोल बम के साथ कावड़ यात्रा सुखानंद महादेव से हरियाली अमावस्या पर सुबह सुखानंद से कावड़ यात्रा निकली। यह अठाना, जावद, सुवाखेड़ा, डूंगलावदा, कनावटी होकर नीमच पहुंची। महादेव के भजनो की धून के साथ शहर के गोमाबाई रोड से विजय टॉकीज चौराहा, टैगोर मार्ग, पुस्तक बाजार, जाजू बिल्डिंग, नयाबाजार, बारादरी होकर नीमच सिटी स्थित शिवमठ पहुंची। जहां सुखानंद के जल से शिव का अभिषेक किया गया। शिवमठ के महंत भास्करानंद गिरी एवं धर्मानंद गिरी, बलरामगिरी जी महाराज के सान्निध्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष कावड़ यात्रा निकली। यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। कावडिय़े रात ही सुखानंद पहुंच गए, रात में जागरण हुआ साथ ही भोले के भजनों पर श्रद्धालु झूमे।