नीमच। नीमच शहर की जल व्यवस्था के प्रमुख स्त्रोत हर्कियाखाल डेम पर विद्युत मोटर पम्प को नये पम्पिंग हाउस पर स्थापित किया जाना है। इसके लिए दिनांक 08 जून, 2022 बुधवार को पम्पिंग हाउस एवं हिंगोरिया फिल्टर को एक दिन के लिए शट डाउन किया जावेगा। जिसके कारण दिनांक 08 जून, 2022 को नीमच शहर में पेयजल वितरण नहीं किया जावेगा। अगली सप्लाय अगले दिन से पूर्व की तरह नियमित दी जावेगी। उपरोक्त जानकारी नगरपालिका, नीमच के केमिस्ट श्री सुरेश पंवार ने दी।